लाइव न्यूज़ :

सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने RBI विवाद पर किया तंज, कहा- जुमले कसना झूठे वादा करना नरेंद्र मोदी का मकसद

By भाषा | Updated: October 31, 2018 12:39 IST

सीताराम येचुरी ने कहा कि केंद्र की जुमला सरकार की प्राथमिकता अपने धनी मित्रों का 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करना है।

Open in App

नई दिल्ली: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र सरकार के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ जारी विवाद को देश की अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी बताया है। उन्होंने विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के साथ केंद्र के टकराव के पीछे सरकार के हठवादी रवैये को मुख्य वजह बताया।

येचुरी ने सरकार को निशाना बनाते हुए मंगलवार को ट्वीट किया, ''किसी की नहीं सुनी। सिर्फ जुमला कसना और लोगों से झूठे वादे करना नरेंद्र मोदी सरकार का उद्देश्य है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर की राय के खिलाफ नोटबंदी लागू कर अर्थव्यवस्था तहस-नहस कर दी। अब फिर से विनाश की ओर।''

येचुरी ने किसानों की लगातार बढ़ती परेशानी के बारे में कहा, ''किसान मूलभूत राहत और कर्जमाफी के लिए 'बधिर' सरकार के सामने लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई राहत नीं। सिर्फ जुमलेबाजी और अपना प्रचार जारी है।''

उन्होंने कहा कि केंद्र की जुमला सरकार की प्राथमिकता अपने धनी मित्रों का 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करना है। येचुरी ने एक अन्य ट्वीट में सरकार की विज्ञापन नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार अपने प्रचार पर 5 हजार करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। यह राशि सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा विज्ञापन पर खर्च की गई राशि से अलग है। वहीं, उसने पिछले चार साल में मजदूरों से सीवर साफ कराने की समस्या के हल पर एक भी पैसा खर्च नहीं किया।

सीताराम येचुरी कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया (मार्क्सवादी) (माकपा) के महासचिव हैं। येचुरी अप्रैल 2015 में प्रकाश करात की जगह पार्टी प्रमुख बने थे। 

 

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब