लाइव न्यूज़ :

"फ्री फायर" पर बैन, ई-कॉमर्स कंपनी शॉपी ने भारत में बंद किया कामकाज, 300 कर्मचारियों पर कंपनी ने क्या कहा, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2022 21:38 IST

ई-कॉमर्स और गेमिंग फर्म सी लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह भारत के खुदरा बाजार से अपना परिचालन वापस ले रही है।

Open in App
ठळक मुद्देई-कॉमर्स कारोबार की राजस्व वृद्धि इस साल लगभग 76% रहने की उम्मीद है।न्यूयॉर्क-सूचीबद्ध सी का बाजार मूल्य एक ही दिन में $16 बिलियन गिर गया।निवेशकों ने सिंगापुर-मुख्यालय वाली कंपनी में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की।

नई दिल्लीः वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता के बीच ई-कॉमर्स कंपनी शॉपी ने सोमवार को भारत में अपना कामकाज बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने कुछ ही महीने पहले भारतीय बाजार में कदम रखा था। कंपनी का परिचालन सिंगापुर की सी लि. कर रही है।

कंपनी ने फरवरी में फ्रांस में भी अपना कारोबार बंद कर दिया था। शॉपी ने एक बयान में कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में अनिश्चितताओं को देखते हुए हमने भारत में अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है।’’ सूत्र के अनुसार, कंपनी अपने 300 कर्मचारियों को नौकरी पाने में मदद करेगी और जिन्हें नौकरी नहीं मिलती है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

सिंगापुर में पंजीकृत सी ग्रुप के गरेना फ्री फायर सहित 54 चीनी ऐप पर सरकार के प्रतिबंध लगाने के एक महीने बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। गैर-सरकारी संगठन प्रहार ने आरोप लगाया है कि सी लिमिटेड को चीनी इंटरनेट दिग्गज टेनसेंट नियंत्रित कर रही है।

प्रहार के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने कहा, ‘‘टेनसेंट नियंत्रित एसईए लिमिटेड का शॉपी और गरेना फ्री फायर का कामकाज बंद कर पूरी तरह से भारत से निकलने का निर्णय चीनी-नियंत्रित कंपनियों के खिलाफ हमारी लड़ाई की पुष्टि है।’’ भारत द्वारा सी के लोकप्रिय गेमिंग ऐप "फ्री फायर" पर प्रतिबंध लगाने के बाद यह फैसला लिया।

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स