लाइव न्यूज़ :

सिमा कपास के विभिन्न बीजों को विकसित करने की तैयारी में

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:43 IST

Open in App

कोयंबटूर, 16 दिसंबर दक्षिणी भारत मिल्स एसोसिएशन (सिमा) का कपास विकास और अनुसंधान संघ (सीडी एंड आरए) कपास बीजों के विभिन्न किस्मों को विकसित करने के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

इन बीजों को विकसित करने का उद्देश्य बीटी कपास, खर-पतवारनाशी (हर्बिसाइड), पानी की कमी (सूखा-सहिष्णु), उच्च घनत्व, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसी चुनौतियों को कम करना है।

सिमा सीडी एंड आरए के नव निर्वाचित अध्यक्ष रविचन्द्रन ने यहां कहा कि भारतीय कपास उद्योग, सिमा-सीडी और आरए, और भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु राज्यों में एक्स्ट्रा लांग स्टेपल (ईएलएस) कपास का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

उन्होंने कहा कि सिमा सीडी एंड आरए ने आगामी सत्र में ठेका खेती के तहत शुद्ध जैविक कपास को गुणात्मक रूप से बढ़ाने के लिए किसानों और क्षेत्रों की पहचान की है तथा कुछ प्रमुख मिलों ने पहले ही इस प्रायोगिक परियोजना में उद्यम के लिए आगे आए हैं।

वह बुधवार को आयोजित एसोसिएशन की 45 वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित कर रहे थे।

यह कहते हुए कि एसोसिएशन ने भूरे और हरे रंग के कपास के बीज विकसित किए हैं जो वाणिज्यिक स्तर पर गुणात्मक रूप से बढ़ाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से रंगीन कपास जैविक होगा और कपड़ा प्रसंस्करण के लिए एक बेहतरीन समाधान होगा।

रविचन्द्रन ने कहा कि स्वाभाविक रूप से रंगीन कपास, त्वचा के कहीं अधिक अनुकूल होगी और इसमें टिकाऊ भौतिक और रासायनिक गुणों का समावेश होगा, इस प्रकार इसके लिए बाजार में अच्छे अवसर होंगे।

रविचंद्रन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच वर्षों में कपास की ऊपज 500 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 750 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर करने के लिए कपास 2.0 प्रौद्योगिकी मिशन को शुरु करने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न तकनीकों को अपनाने की अपील की है।

बैठक में सर्वसम्मति से जी वेंकटरामचंद्रन और एस के सुंदररमन को एसोसिएशन का क्रमश: डिप्टी चेयामैन और वाइस प्रेसिडेंट चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?