लाइव न्यूज़ :

सिक्किम का 2021- 22 के लिये 9,852.85 करोड़ रुपये का बजट पेश

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:00 IST

Open in App

गंगटोक, 14 जून सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021- 22 के लिये राज्य का 9,852.85 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

विधानसभा में बजट पेश करते हुये उन्होंने कहा कि कोविड- 19 महामारी ने राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ को नुकसान पहुंचाया है।

सभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन पेश कुल 9,852.85 करोड़ रुपये के बजट में से शुद्ध व्यय 9,588.65 करोड़ रुपये रखा गया है। तमांग ने कहा कि शेष 264.20 करोड़ रुपये विभिन्न मदों से वापस वसूल किए जाने हैं।

मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि कोविड- 19 महामारी की दो लहरों के समय लागू सार्वजनिक रोक से राज्य की अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को इस दौरान 900 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है जबकि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 2,200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचा है।

तमांग ने कहा कि आपूर्ति श्रृंखला और खपत में कमी से कृषि, बिजली और एक्साइज क्षेत्र पर भी असर हुआ है। राजस्व प्राप्ति में कमी को देखते हुये अर्थव्यवसथा को फिर से खड़ा करना काफी मुश्किल काम है।

इससे पहले राज्यपाल गंगा प्रसाद ने अपने संबोधन में कोविड- 19 से निपटने में मुख्यमंत्री तमांग के नेतृत्व की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो