लाइव न्यूज़ :

सीमेंस एनर्जी अब कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को प्रौद्योगिकी सहायता नहीं देगी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर प्रौद्योगिकी कंपनी सीमेंस लि. ने मंगलवार को कहा कि उसकी इकाई सीमेंस एनर्जी कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को सहायता बंद करेगी।

कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा, ‘‘सीमेंस एनर्जी नये कोयला आधारित बिजलीघरों के विकास के लिये प्रौद्योगिकी मदद देना बंद करेगी। लेकिन संयुक्त रूप से गर्मी और बिजली प्राप्त करने के लिये गैस आधारित संयंत्रों...तथा कार्बन डाई आक्साइड उत्सर्जन में कमी लाने से जुड़ी प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराती रहेगी।’’

सीमेंस लि. के अनुसार ये प्रौद्योगिकी वैश्विक तापमान में वृद्धि में कमी लाने में मददगार हैं।

कंपनी के अनुसार इस निर्णय से गैस और बिजली (अब ऊर्जा) कारोबार की आय या लाभ पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

सूचना में कहा गया है कि सीमेंस भारत में भरोसेमंद, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने में सीमेंन्स एनर्जी के साथ गठजोड़ को और मजबूत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान