लाइव न्यूज़ :

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डिजिटल सोने के बदले कर्ज देने को इंडिया गोल्ड के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएसएफबी) ने मंगलवार को डिजिटल सोने के बदले कर्ज सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी इंडिया गोल्ड के साथ भागीदारी की घोषणा की।

एसएसएफबी ने एक बयान में कहा कि इस सहयोग के माध्यम से ग्राहक 60,000 रुपये तक के तत्काल और डिजिटल ऋण के लिए अपने डिजिटल तरीके से रखे सोने का उपयोग कर सकेंगे। ऋण चुकाने पर ग्राहकों के पास नया कर्ज लेने या फिर अपना सोना घर पर प्राप्त करने का विकल्प होगा।

बयान के अनुसार, ग्राहक स्वर्ण ऋण शुरुआती मासिक एक प्रतिशत ब्याज पर ले सकेंगे। ग्राहकों को अपनी स्वर्ण संपत्ति के एवज में कर्ज लेने को लेकर शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने होंगे। साथ ही उन्हें कम कागजी दस्तावेजों के साथ तुंरत कर्ज मिलेगा और कोई प्रसंस्करण शुल्क नहीं देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर