लाइव न्यूज़ :

Share Bazaar: 290 अंक मजबूत सेंसेक्स, 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ निफ्टी

By भाषा | Updated: June 10, 2020 17:33 IST

बुधवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में 290 अंकों की मजबूती देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक सर्वाधिक लाभ में रहा और इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी।हीरो मोटो कार्प, टाटा स्टील, बजाज अ्रटो और ओएनजीसी में गिरावट आयी। 2.26 प्रतिशत लुढ़ककर 40.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 290 अंक मजबूत हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच सूचकांक में अच्छी दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 34,350.17 अंक पर पहुंच गया था लेकिन बाद में यह थोड़ा नीचे आया और अंत में 290.36 अंक यानी 0.86 प्रतिशत मजबूत होकर 34,247.05 अंक पर बंद हुआ। 

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69.50 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,116.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक सर्वाधिक लाभ में रहा और इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। उसके बाद कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और एसबीआई का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ हीरो मोटो कार्प, टाटा स्टील, बजाज अ्रटो और ओएनजीसी में गिरावट आयी। 

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 490.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। कारोबारियों के अनुसार वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी। एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में चीन का शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का सोल और जापान का तोक्यो बाजार तेजी में तेजी में रहे। 

दोपहर बाद खुले यूरोप के बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। वैश्विक स्तर पर निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीति का इंतजार है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के बाद वहों के केंद्रीय बैंक की यह पहली मौद्रिक नीति होगी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.26 प्रतिशत लुढ़ककर 40.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमरिका डॉलर के मुकाबले रुपया 75.59 पर स्थिर बंद हुआ। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें