लाइव न्यूज़ :

मेट्रो ब्रांड्स का शेयर कारोबार के पहले दिन एक प्रतिशत टूटा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर जूता-चप्पल बेचने वाली कंपनी मेट्रो ब्रांड्स का शेयर बुधवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 500 रुपये के मुकाबले एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर 12.8 फीसदी की गिरावट के साथ 436 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 14.78 फीसदी की गिरावट के साथ 426.10 रुपये पर आ गया। अंत में यह 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 493.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

वही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 12.6 फीसदी की गिरावट के साथ 437 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 1.33 प्रतिशत की गिरावट लेकर 493.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 12,805.65 करोड़ रुपये है।

मेट्रो ब्रांड्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 14 दिसंबर को निर्गम के अंतिम दिन 3.64 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 485 से 500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार