लाइव न्यूज़ :

किम्स, डोडला डेयरी के शेयर कल होंगे सूचीबद्ध

By भाषा | Updated: June 27, 2021 12:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून कष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (किम्स) तथा डोडला डेयरी के शेयर सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होंगे। बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में इन दोनों कंपनियों के शेयरों का कारोबार शुरू होगा। शेयर एक्सचेंजों ने यह जानकारी दी है। इन कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) हाल में आए थे।

किम्स ने आईपीओ के जरिये 2,144 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इनमें से 955 करोड़ रुपये की राशि एंकर निवेशकों से जुटाई गई है। वहीं डोडला डेयरी ने आईपीओ से 520 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से 156 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाए गए।

किम्स के 2,144 करोड़ रुपये का आईपीओ 16 जून को खुलकर 18 जून को बंद हुअ था। इसे 3.86 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 815 से 825 रुपये प्रति शेयर था।

डोडला डेयरी के 520 करोड़ रुपये के आईपीओ को 45.62 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 421 से 428 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। आईपीओ 16 जून को खुलकर 18 जून को बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर