लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी नजर

By IANS | Updated: March 11, 2018 11:21 IST

सरकारी रक्षा उपकरण निर्माता भारत डायनामिक्स (बीडीएल) का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) मंगलवार (13 मार्च) को खुलेगा और गुरुवार (15 मार्च) को बंद होगा।

Open in App

मुंबई, 11 मार्च: अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, प्रमुख कंपनियों की तीसरी तिमाही के नतीजे, वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थापक निवेशकों (डीआईआई) द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों का प्रदर्शन मिलकर तय करेंगे। 

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जनवरी में साल-दर-साल आधार पर 5.07 फीसदी रहा, जबकि दिसंबर (2017) में यह 5.21 फीसदी पर था। वहीं, देश के औद्योगिक उत्पादन के जनवरी के आंकड़े सोमवार (12 मार्च) को जारी किए जाएंगे। दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक बढ़कर 7.1 फीसदी पर था, जबकि इसके पिछले महीने इसमें 8.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति का फरवरी का आंकड़ा बुधवार (14 मार्च) को जारी किया जाएगा। डब्ल्यूपीआई सूचकांक जनवरी में 2.84 फीसदी पर था, जबकि इसके पिछले महीने यह 3.58 फीसदी पर था। 

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की अगली बैठक 10 मार्च को होगी। परिषद ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई अपनी 26वीं बैठक में ई-वे बिल का रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाया था और 1 अप्रैल से ई-वे बिल को लागू करने को मंजूरी प्रदान की थी।

सरकारी रक्षा उपकरण निर्माता भारत डायनामिक्स (बीडीएल) का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) मंगलवार (13 मार्च) को खुलेगा और गुरुवार (15 मार्च) को बंद होगा। निजी बैंक बंधन बैंक का आईपीओ गुरुवार (15 मार्च) को खुलेगा और 19 मार्च को बंद होगा। वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिका का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का फरवरी का आंकड़ा मंगलवार को जारी होगा। अमेरिका की खुदरा बिक्ररी का फरवरी का आंकड़ा बुधवार (14 मार्च) को जारी किया जाएगा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम