लाइव न्यूज़ :

Share Market Update: सेंसेक्स में 582 अंक का उछाल, टाटा मोटर्स का शेयर 17 प्रतिशत चढ़ा

By भाषा | Updated: October 29, 2019 16:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई उछाल, 39,831.84 पर बंद हुआ सेंसेक्सनिफ्टी में भी 1.37 प्रतिशत की उछाल, 11,786.85 अंक पर बंद हुआटाटा स्टील, येस बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजूकी, टेक महिन्द्रा और टीसीएस के शेयर उछले

अमेरिका- चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद बढ़ने और कंपनियों के तिमाही परिणाम उत्साहवर्धक आने से निवेशकों की लिवाली का जोर रहा जिससे बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक मंगलवार को 582 अंक उछल गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स के शेयर में 17 प्रतिशत की धमाकेदार वृद्धि दर्ज की गई।

सितंबर में समाप्ति तिमाही के परिणाम में कंपनी का घाटा कम हुआ है। इससे निवेशकों में अच्छा उत्साह देखा गया। इसके अलावा टाटा स्टील, येस बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजूकी, टेक महिन्द्रा और टीसीएस के शेयर मूल्य में 7.09 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई। लिवाजी का जोर रहने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 581.64 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछलकर 39,831.84 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले कारोबार के दौरान एक समय यह 666 अंक तक बढ़कर 39,917.01 अंक तक पहुंच गया था जबकि नीचे में 39,254.12 अंक तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 159.70 अंक यानी 1.37 प्रतिशत चढ़कर 11,786.85 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी 2.30 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सभी डिजिटल पहलों और एप्प को एक अलग कंपनी के तहत लायेगी और इस नई इकाई में 1.08 लाख करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी इसमें लगायेगी।

इसके विपरीत भारती एयरटेल, कोटक बैंक, पावर ग्रिड और स्टेट बैंक के शेयर मूल्य में 3.41 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद बढ़ने और ब्रेक्जिट मामले में यूरोपिय संघ द्वारा समयसीमा को 31 जनवरी 2020 तक बढ़ाने के बाद बाजार में निवेशकों की चौतरफा लिवाली का जोर रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांग कांग और सिओल शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुये जबकि जापान का तोक्यो शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम