लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 80670 तो निफ्टी में तेजी; जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 10:32 IST

Share Market Today:  मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी 50 में तेजी दर्ज की गई, जो व्यापक एशियाई बाजारों के रुझान को उलट था, क्योंकि निवेशकों की नजर जुलाई की घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों और एक प्रमुख अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट पर थी, जो निकट भविष्य में ब्याज दर की उम्मीदों का मार्गदर्शन कर सकती है।

Open in App

Share Market Today:  आईटी शेयरों में खरीदारी और एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 66.28 अंक चढ़कर 80,670.36 पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 42.85 अंक बढ़कर 24,627.90 पर था।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 205.95 अंक बढ़कर 80,807.55 पर और निफ्टी 59 अंक बढ़कर 24,643.20 पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान में थे। 

 वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत बढ़कर 66.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,202.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो