लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार में गिरावट, विदेशी पूंजी की निकासी से घरेलू बाजार में सुस्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2026 10:27 IST

Share Market Today: बुधवार सुबह बाज़ार सावधानी के साथ खुले, पिछले सेशन की स्थिरता जारी रही क्योंकि ट्रेडर्स ने मिले-जुले ग्लोबल संकेतों और US टैरिफ और जियोपॉलिटिकल टेंशन को लेकर नई चिंताओं के बीच ऊंचे लेवल पर प्रॉफ़िट बुक किया।

Open in App

Share Market Today:  भू-राजनीतिक तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से भी शुरुआती कारोबार में बाजारों में सुस्ती छाई रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169.64 अंक टूटकर 84,909.30 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.35 अंक फिसलकर 26,128.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।

हालांकि टाइटन, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,749.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :शेयर बाजारBSEनिफ्टीसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?