लाइव न्यूज़ :

Share Market: सीमित दायरे में रह सकता है शेयर बाजार, वैश्विक संकेतों से तय होगी धारणा

By भाषा | Updated: November 17, 2019 18:50 IST

एपिक रिसर्च के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुस्तफा नदीम के अनुसार, ‘‘सप्ताह के दौरान चीन के ब्याज दर के बारे में निर्णय और अन्य आंकड़े अमेरिका से आ रहे हैं। हांगकांग में स्थिति खराब हुई है क्योंकि पुलिस ने शहर में व्यवस्था के ध्वस्त होने की चेतावनी दी है।

Open in App

घरेलू शेयर बाजार इस सप्ताह सीमित दायरे में रह सकता है और अमेरिका-चीन व्यापार समझौता समेत वैश्विक प्रवृत्तियों से धारणा प्रभावित हो सकती है। विश्लेषकों ने यह बात कही है। सैमको सिक्युरिटीज एंड स्टॉक नोट के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा, ‘‘चूंकि तिमाही परिणाम लगभग आ गये हैं, बाजार पर अंतरराष्ट्रीय कारकों का असर होगा। इसमें अमेरिका-चीन व्यापार समझौता शामिल है। कोई सकारात्मक संकेतकों के अभाव में बाजार नरम और सीमित दायरे में रह सकता है।’’

एपिक रिसर्च के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुस्तफा नदीम के अनुसार, ‘‘सप्ताह के दौरान चीन के ब्याज दर के बारे में निर्णय और अन्य आंकड़े अमेरिका से आ रहे हैं। हांगकांग में स्थिति खराब हुई है क्योंकि पुलिस ने शहर में व्यवस्था के ध्वस्त होने की चेतावनी दी है। अगर अमेरिका और चीन व्यापार युद्ध में कमी लाने या अंतरिम व्यापार समझौता करने पर सहमत होते हैं, बाजार पर इसका सकारात्मक असर पड़ सकता है।’’ पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में मामूली 33 अंक की वृद्धि हुई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका-चीन व्यापार समझौते में प्रगति के संकेत हैं। इसका वैश्विक बाजारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हालांकि, घरेलू वृहत आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों को भरोसा नहीं मिल रहा। लेकिन हाल के समय में आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये सरकार और आरबीआई की तरफ से कुछ ठोस कदम देख रहे हैं जिसका निवेशकों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले समय में आरबीआई मुद्रास्फीति में वृद्धि के बजाए आर्थिक वृद्धि को गति देने पर ध्यान दे सकता है। इससे केंद्रीय बैंक नीतिगत दर में कुछ और कटौती कर सकता है और उसका लाभ ग्राहकों पर देने पर जोर दे सकते हैं।’’ 

टॅग्स :शेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित