लाइव न्यूज़ :

Share Market: सेंसेक्स में गिरावट का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी, 297 अंक और टूटा

By भाषा | Updated: December 26, 2019 17:52 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 328.37 अंक तक नीचे आ गया था। अंत में यह 297.50 अंक या 0.72 प्रतिशत के नुकसान से 41,163.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,132.89 अंक तक नीचे आया।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहासेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल में सबसे अधिक 2.23 प्रतिशत की गिरावट आई।

शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 297 अंक और टूट गया। दिसंबर के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 328.37 अंक तक नीचे आ गया था। अंत में यह 297.50 अंक या 0.72 प्रतिशत के नुकसान से 41,163.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,132.89 अंक तक नीचे आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88 अंक या 0.72 प्रतिशत के नुकसान से 12,126.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल में सबसे अधिक 2.23 प्रतिशत की गिरावट आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाइटन और कोटक बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एनटीपीसी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.63 प्रतिशत तक चढ़ गए। कारोबारियों ने कहा कि दिसंबर के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। इसके अलावा वर्ष समाप्त होने से पहले छुट्टियों की वजह से भी बाजार में निवेशकों की भागीदारी कम हुई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘छुट्टियों की वजह से कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह के बीच बाजार स्थिर रुख के साथ खुला। हालांकि, वायदा एवं विकल्प निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चला।

इसके अलावा विनिवेश योजना में संभावित विलंब की वजह से सरकार का राजकोषीय गणित भी गड़बड़ा सकता है जिसको लेकर निवेशक चिंतित हैं।’’ नायर ने कहा कि व्यापार को लेकर तनाव कम होने से वैश्विक बाजारों की स्थिति सुधरी है। घरेलू बाजारों को अब बजट से संकेतकों का इंतजार रहेगा। बीएसई मिडकैप में 0.13 प्रतिशत की गिरावट रही।

स्मॉलकैप 0.38 प्रतिशत चढ़ गया। चीन का शंघाई, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर 71.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित