लाइव न्यूज़ :

Sensex zooms 622 points: लगातार दूसरे दिन तेजी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती

By भाषा | Updated: May 20, 2020 18:22 IST

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से घरेलू बाजार में मजबूती आयी। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 622 अंक उछलकर 30,818.61 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 622 अंक उछलकर 30,818.61 अंक पर बंद हुआ।सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से घरेलू बाजार में मजबूती आयी।

मुंबई: शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 622 अंक का छलांग लगाया।

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी से घरेलू बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 622.44 अंक यानी 2.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,818.61 पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 187.45 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,066.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है लेकिन कोविड-19 के मामले बढ़ने की रपटों से तेजी पर कुछ अंकुश लगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कोरोना वायरस प्रभावित अर्थव्यवस्था की मदद के लिये और उपायों की घोषणा से इनकार नहीं किये जाने से लिवाली गतविधियां तेज हुई।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 5.92 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एचडीएफसी, एल एंड टी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा में भी तेजी रही। दूसरी तरफ सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल चार.... इंडसइंड बैंक, हीरो मोटो कार्प, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स नुकसान में रहें। इनमें 2.85 प्रतिशत तक की गिरावट आयी। आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च के अध्यक्ष पारस बोथरा ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार स्थिर खुला लेकिन बाद में चौतरफा लिवाली से इसमें तेजी आयी।

वित्त मंत्री की तरफ से इस सकारात्मक बयान से बाजार को संभवत: गति मिली कि वह उद्योग के साथ हैं और कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए यथासंभव और कदम उठये जाएंगे। इसका मतलब है कि कुछ और प्रोत्साहन आ सकता है।’’ कोरोना वायरस के कुछ टीकों के परीक्षण को लेकर मीडिया रिपोर्ट में संदेह जताये जाने से दुनिया के ज्यादातर बाजारों में नरम रुख रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल लाभ में जबकि शंघाई नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.24 प्रतिशत बढ़कर 35.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1.06 लाख पहुंच गयी जबकि 3,303 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 48.97 लाख पहुंच गयी जबकि 3.23 लाख लोगों की मौत हुई है। 

 

 

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सshare marketshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?