लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला रुका, सेंसेक्स 74 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: March 20, 2018 16:29 IST

आईटी और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों के बल पर सेंसेक्स शुरुआती नुकसान से उबरकर लाभ के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का30 शेयरों वाला सेंसेक्स33,000 अंक के स्तर को फिर पाने के बाद33,102.74 अंक तक गया।

Open in App

मुंबई, 20 मार्च: बंबई शेयर बाजार में पिछले पांच सत्रों की गिरावट पर आज विराम लगा तथा सेंसेक्स74 अंक के लाभ के साथ32,996.76 अंक पर बंद हुआ। आईटी, दूरसंचार और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी लौटी। इसके अलावा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार धारणा को बल मिला।निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन जेरोम पावेल की पहली बैठक पर है। यह बैठक आज हो रही है। आईटी और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों के बल पर सेंसेक्स शुरुआती नुकसान से उबरकर लाभ के साथ बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का30 शेयरों वाला सेंसेक्स33,000 अंक के स्तर को फिर पाने के बाद33,102.74 अंक तक गया। टीसीएस, विप्रो और इन्फोसिस के शेयरों की जोरदार मांग रही। अंत में सेंसेक्स73.64 अंक या0.22 प्रतिशत के लाभ से32,996.76 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका में ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना के बीच पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स994.82 अंक टूटा था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी30.10 अंक या0.30 प्रतिशत के लाभ से10,124.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने10,155.65 अंक का उच्चस्तर तथा10,049.10 अंक का निचला स्तर भी छुआ। इस बीच शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कल शुद्ध रूप से292.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने191.52 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित