लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, 150 अंक गिरा सेंसेक्स

By भाषा | Updated: March 15, 2018 17:08 IST

यह लगातार तीसरा दिन है जब बाजार में गिरावट का रुख रहा। बैंकों के गारंटी पत्र को लेकर धोखाधड़ी का नया मामला सामने आने के डर से आज बैंकिंग, एफएमसीजी और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में गिरावट रही।

Open in App

मुंबई, 15 मार्च: उतार- चढ़ाव भरे कारोबार में गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स150 अंक गिरकर33,685.54 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है जब बाजार में गिरावट का रुख रहा। बैंकों के गारंटी पत्र को लेकर धोखाधड़ी का नया मामला सामने आने के डर से आज बैंकिंग, एफएमसीजी और सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में गिरावट रही।

पीएनबी ब्रेडी हाउस शाखा से चंद्री पेपर्स एण्ड एलायड प्राडक्ट्स को नौ करोड़ रुपये के गारंटी पत्र जारी करने के मामले में सीबीआई ने धोखाधड़ी का ताजा मामला दर्ज किया है। इससे यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक में भारी बिकवाली रही।

एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख रहा। वॉल स्ट्रीट में इस चिंता के बीच कि अमेरिका चीन से होने वाले आयात पर शुल्क लगा सकता है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह ही ब्याज दरें बढ़ा सकता है। शेयर ब्रोकर व्यापार घाटे के आंकड़ों की भी प्रतीक्षा कर रहे थे। ये आंकड़े आज कारोबार की समाप्ति के बाद जारी होने हैं।

कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख में33,843.47 अंक पर हुई। कारोबार आगे बढ़ने के साथ यह दिन के उच्चस्तर33,866.28 अंक पर पहुंच गया। बाद में यह33,637.28 अंक तक गिर गया और उसके बाद कारोबार की समाप्ति पर150.20 अंक यानी0.44 प्रतिशत गिरकर33,685.54 अंक पर बंद हुआ। व्यापक आधार वाली एनएसई का निफ्टी सूचकांक भी आज10,400 अंक से नीचे जाने के बाद10,346.20 अंक तक गिर गया और अंत में50.75 अंक यानी0.49 प्रतिशत गिरकर10,360.15 अंक पर बंद हुआ।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम