लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट में फिर मचा हाहाकार, 309 अंको की गिरावट के साथ 34757 पर बंद हुआ सेंसेक्स

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 5, 2018 16:25 IST

कारोबारी दिन में शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Open in App

आम बजट पेश 4 दिनों बाद भी शेयर मार्केट में उछाल की खबर नहीं है। कारोबारी दिन में शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स 34757 पर और निफ्टी 10692 अंक पर बंद हुए। वहीं निफ्टी 95 अंक टूटकर 10666 पॉइंट पर बंद हुई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 347.9 अंकों की गिरावट के साथ 34718.85 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 156.3 अंकों की गिरावट के साथ 10,604.30 पर खुला था।

इससे पहले सोमवार सुबह भी देश के शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.59 बजे 310.08 अंकों की गिरावट के साथ 34,756.67 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 105.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,655.10 पर कारोबार करते देखे गए। 

शेयर बाजार में ये गिरावट बजट पेश होने के बाद से ही जारी है। बता दें कि बीती 1 फरवरी को संसद के लोकसभा सदन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश का आम बजट पेश करते हुए शेयरों में निवेश करने पर दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर लगाने की घोषणा की है। जिसके बाद से ही शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। हांलाकि जेटली ने सफाई देते हुए कहा है कि शेयर मार्केट में गिरावट एलटीसीजी टैक्स की वजह से नहीं है।  

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो