लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारः शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी 11,800 के पार

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 18, 2019 10:11 IST

मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 370 अंक की छलांग के साथ 39,275.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97 अंक की बढ़त के साथ 11,787.15 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ था। 

Open in App

शेयर बाजार में गुरुवार (18 अप्रैल) की सुबह तेजी देखी गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ 39,436 अंकों पर खुला और नया कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं, निफ्टी 25 अंकों की तेजी के साथ 11,813 अंकों पर खुला। बैंकिंग और ऑटो सहित कई सेक्टरों में काफी दिनों से लिवाली देखी जा रही है।

आपको बता दें, मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 370 अंक की छलांग के साथ 39,275.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 97 अंक की बढ़त के साथ 11,787.15 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ था। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को मजबूत रुख के साथ 39,040.30 अंक पर खुलने के बाद दिन में कारोबार के दौरान के उच्चस्तर 39,364.34 अंक तक गया था। अंत में सेंसेक्स 369.80 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,275.64 अंक पर बंद हुआ था। 

उल्लेखनीय है कि पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 690.29 अंक चढ़ा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,736.20 अंक पर मजबूती के रुख के साथ खुलने के बाद 11,800 अंक को पार कर गया। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहना है कि तिमाही नतीजे बेहतर रहने और सकारात्मक वैश्विक रुख से बाजार नयी ऊंचाई पर पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के बेहतर रहने की उम्मीद जताई है, जिससे निवेशकों को राहत मिली है। निवेशकों की निगाह तिमाही नतीजों पर है और चुनावी सीजन होने के बावजूद वे बेहतर शेयरों की लिवाली करना चाहते हैं। 

मंगलवार को अन्य एशियाई बाजारों में जापान, चीन और दक्षिण कोरिया सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में चल रहे थे। आईटी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर पिछले दो कारोबारी सत्रों में छह प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। कंपनी का मार्च, 2019 को समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 17.7 प्रतिशत बढ़ा है। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित