लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 50 हजार के करीब पहुंचा, सोना और चांदी में तेजी, रुपया मजबूत 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2021 19:39 IST

रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के अनुसार तुलनात्मक आधार पर बैंकों का सकल एनपीए सितंबर 2021 तक बढ़कर 13.5 प्रतिशत हो सकता है जो सितंबर 2020 में 7.5 प्रतिशत था।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में लिवाली के जोर से यह तेजी आयी।निफ्टी 78.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,563.45 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहा।

मुंबईःशेयर बाजार लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। आज बीएसई सेंसेक्स 49,517 पर समाप्त हुआ, जबकि 50-स्टॉक एनएसई निफ्टी 14,563 पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा था कि बैंकों का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात इस साल सितंबर तक आधार परिदृश्य में दोगुना होकर 13.5% तक पहुंच सकता है जबकि उच्चतर स्तर पर यह 14.8% तक पहुंचने की उम्मीद है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के पूंजी प्रवाह के बीच अनुकूल घरेलू गतिविधियों से बाजार में यह तेजी आयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में यह गिरावट से उबरते हुए एक समय 49,569.14 अंक के रिकार्ड स्तर तक चला गया।

अंत में 247.79 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,517.11 अंक के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ। बाजार में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में लिवाली के जोर से यह तेजी आयी।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,563.45 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 14,590.65 अंक के रिकार्ड स्तर तक गया। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहा। इसमें 3.65 प्रतिशत की तेजी आयी।

भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी लाभ में रहीं। सेंसेक्स की तेजी में बड़ी हिस्सेदारी आरआईएल और एचडीएफसी बैंक की है। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एशियन पेंट्स, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, टाइटन और कोटक बैंक शामिल हैं।

रुपया हानि से उबरा, 15 पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

घरेलू शेयर बाजार में सुधार के रुख और डॉलर सूचकांक के कमजोर रहने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 15 पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.42 रुपये प्रति डालर पर कमजोर खुला लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ और कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की तेजी दर्शाता बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के दौरान यह 73.24 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर और 73.44 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 73.40 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 90.38 अंक रह गया।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.71 प्रतिशत बढ़कर 56.61 डालर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने सोमवार को 3,138.90 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की। 

सोना 297 रुपये मजबूत, चांदी में 1,404 रुपये की तेजी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सोना 297 रुपये बढ़कर 48,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी इस दौरान 1,404 रुपये की तेजी के साथ 65,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी जो इससे पिछले कारोबारी सत्र में 63,976 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना मजबूत होकर 1,858 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी लाभ के साथ 25.39 डॉलर प्रति औंस पर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर निवेशक सतर्क हो गये और सोने की कीमतों में मजबूती आई। संक्रमण के मामले दोबारा से बढ़ने से आर्थिक सुधार को लेकर चिंता बढ़ी है, जिससे सर्राफा की लिवाली बढ़ गई।’’ 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीसोने का भावचांदी के भावभारतीय रुपयामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!