लाइव न्यूज़ :

Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 11:19 IST

Share Market:सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।

Open in App

Share Market: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। कारोबारियों का कहना है कि कि बाजार वैश्विक तथा घरेलू दोनों तरह के घटनाक्रमों से संकेत मिलने का इंतजार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 224.28 अंक चढ़कर 77,297.72 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 81.55 अंक की बढ़त के साथ 23,426.30 अंक पर रहा।

हालांकि, जल्द ही दोनों नकारात्मक दायरे में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 309.55 अंक की गिरावट के साथ 76,763.89 पर, जबकि निफ्टी 41.45 अंक फिसलकर 23,303.30 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।

अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल्स, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर बंद थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,336.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारबिजनेसStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित