लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: आगामी सप्ताह में आर्थिक आंकड़ें तय करेंगे बाजार की चाल

By IANS | Updated: February 25, 2018 10:48 IST

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (2 मार्च) को होली के अवसर पर बंद रहेंगे। अगले हफ्ते वाहन कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी, क्योंकि वाहन कंपनियां फरवरी की बिक्री के आंकड़े गुरुवार (1 मार्च) से जारी करेंगी। 

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी: अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थापक निवेशकों (डीआईआई) द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों का प्रदर्शन मिलकर तय करेंगे। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (2 मार्च) को होली के अवसर पर बंद रहेंगे। अगले हफ्ते वाहन कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी, क्योंकि वाहन कंपनियां फरवरी की बिक्री के आंकड़े गुरुवार (1 मार्च) से जारी करेंगी। मार्किट इकॉनमिक्स देश के विनिर्माण क्षेत्र के फरवरी के आंकड़े बुधवार (28 फरवरी) को जारी करेगी। निक्केई इंडिया मैनुफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स या पीएमआई जनवरी में 52.4 पर था, जबकि दिसंबर (2017) में यह पांच सालों के उच्च स्तर 54.7 पर था। इस सूचकांक में 50 से कम का अंक मंदी का तथा 50 से ऊपर का अंक तेजी का संकेत है। सरकार सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की चालू वित्त की तीसरी तिमाही के आंकड़े बुधवार (28 फरवरी) को जारी करेगी। दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी की विकास दर 6.3 फीसदी थी, जबकि पहली तिमाही में यह 5.7 फीसदी थी।वैश्विक मोर्चे पर, कैक्सिन चाइना जनरल मैनुफैक्चरिंग पीएमआई का फरवरी का आंकड़ा, आईएचएस मार्किट यूरोजोन मैनुफैक्चरिंग पीएमआई का फरवरी का आंकड़ा और आईएचएस मार्किट यूएस मैनुफैक्चरिंग पीएमआई का फरवरी का आंकड़ा गुरुवार (1 मार्च) को जारी किया जाएगा। अमेरिका में नए घरों की बिक्री का जनवरी का आंकड़ा सोमवार (26 फरवरी) को जारी किया जाएगा। अमेरिका की 2017 की चौथी तिमाही का जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का आंकड़ा और बिना बिके घरों की संख्या का जनवरी का आंकड़ा बुधवार (28 फरवरी) को जारी किया जाएगा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित