लाइव न्यूज़ :

share market closing bell: 7 दिन बाद बाजार में विराम?, सेंसेक्स 315 और निफ्टी 82 अंक की गिरावट के साथ बंद, हिंदुस्तान यूनिलीवर से असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 18:17 IST

share market closing bell: बीएसीई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 315.06 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 79,801.43 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार के दौरान एक समय यह 391.94 अंक गिरकर 79,724.55 अंक पर आ गया था। सात कारोबारी सत्रों के बाद स्थानीय शेयर बाजार में आई पहली गिरावट है। निफ्टी 1,929.8 अंक यानी 8.61 प्रतिशत उछला था।

share market closing bell: स्थानीय शेयर बाजारों में सात कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद मुनाफावसूली हावी होने और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्च तिमाही के निराशाजनक नतीजों के बीच बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 315 अंक और निफ्टी 82 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए। विश्लेषकों ने कहा कि दिग्गज कंपनियों आईसीआईसीआई बैंक एवं भारती एयरटेल में बिकवाली आने और एशियाई एवं यूरोपीय शेयरों में नरम रुख के कारण भी बाजार में गिरावट रही। बीएसीई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 315.06 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 79,801.43 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 391.94 अंक गिरकर 79,724.55 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 82.25 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,246.70 अंक पर बंद हुआ। यह सात कारोबारी सत्रों के बाद स्थानीय शेयर बाजार में आई पहली गिरावट है।

पिछले सात कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स ने कुल 6,269.34 अंक यानी 8.48 प्रतिशत की छलांग लगाई थी जबकि निफ्टी 1,929.8 अंक यानी 8.61 प्रतिशत उछला था। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) में सर्वाधिक चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

एचयूएल के मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ में 3.35 प्रतिशत की गिरावट आने से बिकवाली का रुख हावी रहा। इसके अलावा भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल (जोमैटो), महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर बढत के साथ बंद हुए। जियोजीत इंवेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “हाल में रही तेजी के बाद घरेलू बाजार में हल्की मुनाफावसूली देखी गई।

इसी तरह, वैश्विक बाजारों में भी बिकवाली का दबाव रहा, क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच शुल्क विवादों के त्वरित समाधान की संभावना कम हुई है।” नायर ने कहा, “दैनिक उपभोग के सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे कमजोर रहने के कारण इस क्षेत्र का प्रदर्शन खराब रहा।”

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के अनुसार, “प्रमुख सूचकांकों ने सात दिन की अपनी बढ़त की लय तोड़ दी, और थोड़ा गिरकर बंद हुआ। निफ्टी एक सुस्त नोट पर खुला और पूरे दिन एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा, जिससे सुधारात्मक धारणा बनी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.16 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 0.01 प्रतिशत की गिरावट आई।

बीएसई में 2,015 शेयरों में गिरावट आई, 1,920 में तेजी आई और 151 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहे। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बुधवार को अमेरिकी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत गिरकर 66.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने बुधवार को 3,332.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 520.90 अंक उछलकर 80,116.49 और एनएसई निफ्टी 161.70 अंक बढ़कर 24,328.95 पर पहुंच गया था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम