लाइव न्यूज़ :

Market Capitalization: बाजार पूंजीकरण 354.41 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर, निवेशकों की संपत्ति बढ़कर 3.22 लाख करोड़, जानें टॉप कंपनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2023 13:29 IST

Market Capitalization: एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी बाजार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।एफआईआई ने बुधवार को 4,710.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। निवेशकों की संपत्ति बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपये हो गई।

Market Capitalization: बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़कर 354.41 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की संपत्ति बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपये हो गई।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी प्रमुख ब्याज दर को थथावत रखने के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई। बैंक ने अगले साल ब्याज दर में तीन चौथाई अंकों की कटौती का संकेत भी दिया है। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 955.4 अंक उछलकर 70,540 के अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) शुरुआती कारोबार में 3,54,41,617.18 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की संपत्ति बढ़कर 3,22,385.27 करोड़ रुपये हो गई, जो बुधवार को 3,51,19,231.91 करोड़ रुपये थी। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे।

पावर ग्रिड, नेस्ले, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,710.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरसेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम