लाइव न्यूज़ :

70 साल का रिश्ता खत्म, टाटा समूह से अलग होगा शापूराजी पालोनजी ग्रुप, 2016 से रिश्तों में खटास

By भाषा | Updated: September 23, 2020 07:04 IST

साइरस मिस्त्री को टाटा संस से अक्टूबर 2016 में बर्खास्त किये जाने के बाद से ही शापूरजी पलोनजी और टाटा के बीच कानूनी जंग जारी है। शापूरजी पलोनजी की टाटा संस में 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्दे टाटा संस की बदले की कार्रवाई को देखते हुए दोनो ग्रुप का साथ रहना संभव नहीं: शापूरजी पलोनजीटाटा संस ने कोविड महामारी से उत्पन्न वैश्विक संकट के बीच नुकसान पहुंचाने के प्रयास किये: शापूरजी पलोनजी

शापूरजी पलोनजी (एसपी) समूह ने कहा है कि टाटा से अलग होने और 70 साल पुराने संबंधों को समाप्त करने का समय आ गया है। एसपी समूह की टाटा संस में 18.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह इसमें सबसे बड़ा अल्पांश हिस्सेदार है। टाटा संस समूचे टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है।

शापूरजी पलोनजी समूह ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उसने उच्चतम न्यायालय के समक्ष कहा कि निरंतर कानूनी विवाद के आजीविका और अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका को देखते हुए टाटा समूह से अलग होना जरूरी हो गया है।’’

बयान के अनुसार यह महत्वपूर्ण है कि मामले में निष्पक्ष और समानता के आधार पर जल्दी समाधान पर पहुंचा जाए जिसमें पूरी संपत्ति का मूल्य प्रतिबिंबित हो। साइरस मिस्त्री को टाटा संस से अक्टूबर 2016 में बर्खास्त किये जाने के बाद से एस पी समूह और टाटा के बीच कानूनी जंग जारी है।

बयान के अनुसार टाटा संस ने कोविड महामारी से उत्पन्न वैश्विक संकट के बीच, एस पी समूह को नुकसान पहुंचाने के लिये पूरे प्रयास किये हैं। मिस्त्री परिवार अपनी व्यक्तिगत संपत्ति के एवज में कोष जुटाने में लगा था। यह कदम 60,000 कर्मचारियों और 1,00,000 से अधिक प्रवासी कामगारों की आजीविका के लिये उठाया गया था।

बयान के अनुसार टाटा संस का कोष जुटाने के कदम को बाधित करना उसके बदला लेने वाली मन:स्थिति को प्रकट करता है।

एस पी समूह ने कहा कि मौजूदा स्थिति और टाटा संस की बदले की कार्रवाई को देखते हुए दोनों समूह का एक साथ बने रहना व्यवहारिक नहीं रह गया है। टाटा संस प्रवक्ता से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :रतन टाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAir India: बीमार एयर इंडिया को बड़ी सर्जरी की जरूरत?, घाटा बढ़ते-बढ़ते 70000 करोड़ रु.

भारतमनमोहन सिंह, रतन टाटा, जाकिर हुसैन, अमीन सयानी, श्याम बेनेगल और बुद्धदेव भट्टाचार्य?, देश ने सच्चे सपूत को खो दिया, मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा, देखें लिस्ट

कारोबारPM Narendra Modi pays heartfelt tribute to Ratan Tata: भारत ने महान सपूत को खो दिया...अमूल्य रत्न को खो दिया?, पीएम मोदी ने किया याद

ज़रा हटकेVIDEO: रतन टाटा के फैन ने सीने पर बनवाया टैटू, बताई दिल छू लेने वाली बात...

कारोबारWho Is Noel Tata: कौन हैं नोएल टाटा?, देखेंगे ‘टाटा ट्रस्ट्स’, क्या है मार्केट वैल्यू!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो