लाइव न्यूज़ :

यौन हिंसा की वजह से सुस्त हुआ भारत का विकास, महिलाओं को जॉब देने में केवल सऊदी अरब से बेहतर

By भारती द्विवेदी | Updated: May 30, 2018 16:05 IST

प्रतिशत के हिसाब से देखें तो भारत का प्रतिशत जी-20 देशों में सबसे कम है। सउदी अरब एकलौता ऐसा देश है, जिससे भारत प्रतिशत के मामले में बेहतर है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: देश में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के कारण भारत की अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक रिपोर्ट में ऐसा कह गया है। मैककिन्से की रिपोर्ट कर अनुसार अगर भारत मे महिलाएं ज्यादा काम करें तो 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था 51 लाख करोड़ तक बढ़ सकती है। मैककिन्से ग्लोबल इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के कारण सिर्फ 27 प्रतिशत महिलाएं ही बाहर निकलकर काम करती हैं। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो भारत का प्रतिशत जी-20 देश और उभरते देशों में सबसे कम है। सउदी अरब एकलौता ऐसा देश है, जिससे भारत प्रतिशत के मामले में बेहतर है।

मैककिन्से की रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत मे महिलाएं ज्यादा काम करें तो देश की अर्थव्यवस्था साल 2025 तक 51 लाख करोड़ तक बढ़ सकती है। वहीं सरकारी आंकड़े की माने तो साल 2007 से 2016 तक महिलाओं के प्रति होनेवाले अपराध में 83 फीसदी की वृद्धि हुई है।

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कैसे महिलाएं अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर खर्च कर रही हैं। बहुत सारी महिलाएं ने रिसर्च के लिए दिए इंटरव्यू में ये माना है, वो सुरक्षा की वजह से या तो जॉब छोड़ रही हैं या फिर कम सैलरी पर काम कर रही हैं। विश्व बैंक के अनुमान के अनुसार, 2004-2012 तक, मतलब आठ सालों में लगभग दो करोड़ भारतीय महिलाओं ने काम छोड़ा है। दो करोड़ महिलाओं की ये संख्या न्यूयॉर्क, लंदन और पेरिस की आबादी के बराबर है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :इकॉनोमीइंडियायौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित