लाइव न्यूज़ :

शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में 1.37 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि

By भाषा | Updated: January 10, 2021 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,37,396.66 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

टीसीएस के अलावा, जिन अन्य कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में तेजी दर्ज की गयी, उनमें एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. (एचयूएल), इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय एयरटेल शामिल हैं।

दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि.(आरआईएल), कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गयी।

टीसीएस का एमकैप 72,102.07 करोड़ रुपये बढ़कर 11,70,875.36 करोड़ रुपये जबकि इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 21,894.28 करोड़ रुपये बढ़कर 5,58,772.73 करोड़ रुपये पहुंच गया।

एचडीएफसी 15,076.62 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 4,77,663.03 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का एमकैप 13,720.73 करोड़ रुपये बढ़कर 2,94,736.49 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 10,054.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,74,253.88 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 3,855.36 करोड़ रुपये बढ़कर 7,88,613.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

दूसरी तरफ आरआईएल का बाजार मूल्यांकन 34,296.37 करोड़ रुपये घटकर 12,25,445.59 करोड़ रुपये तथा बजाज फाइनेंस का 12,024.63 करोड़ रुपये कम होकर 3,06,156.55 करोड़ रुपये रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 4661.65 करोड़ रुपये घटकर 3,90,253.33 करोड़ रुपये पर आ गया।

सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 प्रतिशत मजबूत हुआ।

शीर्ष 10 कंपनियों में आरआईएल शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर