लाइव न्यूज़ :

मुनाफावसूली से शेयर बाजारों में सात दिन की तेजी का सिलसिला थमा, सेंसेक्स में 50 अंक की गिरावट

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:45 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर मुनाफावसूली से शेयर बाजारों में सात कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला मंगलवार को थम गया। बाजार के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर होने के बीच निवेशकों ने मुनाफा काटा जिससे सेंसेक्स करीब 50 अंक टूट गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का दूसरी तिमाही का नतीजा अनुमानों से कम रहा है। इससे एफएमसीजी शेयरों में गिरावट आई। हालांकि, आईटी कंपनियों के शेयर मजबूत रहे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 62,245.43 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में बिकवाली दबाव से यह 49.54 अंक या 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 61,716.05 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.30 अंक या 0.32 प्रतिशत के नुकसान से 18,418.75 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान इसने 18,604.45 अंक के अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सबसे अधिक 6.23 प्रतिशत टूट गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर में 4.06 प्रतिशत का नुकसान रहा।

एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 10.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,185 करोड़ रुपये रहा है।

टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर 4.12 प्रतिशत तक चढ़ गए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 नुकसान में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार काफी जुझारू क्षमता दिखा रहे हैं। हालांकि, लगातार तेजी के बाद मंगलवार को कारोबार के अंतिम घंटे में मुनाफावसूली का सिलसिला चला। आईटी शेयर मजबूती से टिके हुए हैं। रियल्टी, पीएसयू बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में आज बिकवाली देखने को मिली।’’

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘बाजार में मुनाफावसूली का सिलसिला चला। हालांकि, उतार-चढ़ाव के बावजूद आईटी खंड का सूचकांक पूरे दिन मजबूत बना रहा।’’

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.98 प्रतिशत तक टूट गए।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत बढ़कर 84.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

‘मिलाद-उन-नबी’ के मौके पर आज मुद्रा बाजार बंद रहे।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 512.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,703.87 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें