लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 1400 अंकों से अधिक की तेजी

By भाषा | Updated: May 13, 2020 10:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई की रात कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। 

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 1,662.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 20 lakh crores का यह पैकेज जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत होगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- पीएम मोदी

मुंबई:  कोरोना वायरस से प्रभावित घरेलू अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1400 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 32,845.48 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 818.68 अंकों या 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,189.80 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 213.50 अंक या 2.32 प्रतिशत बढ़कर 9,410.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की तेजी आईसीआईसीआई बैंक में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 190.10 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 31,371.12 पर और निफ्टी 42.65 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,196.55 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 1,662.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विश्लेषकों के अनुसार घरेलू निवेशकों ने महामारी से बदहाल अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए सरकार के प्रोत्साहन पैकेज का स्वागत किया। मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह पैकेज जीडीपी का लगभग 10 प्रतिशत होगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित