लाइव न्यूज़ :

Sensex zooms 522 points: लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था में तेजी, निवेशकों का भरोसा बढ़ा, बैंक शेयर चमके

By भाषा | Updated: June 2, 2020 17:18 IST

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच इकोनॉमी में गति देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में 522 अंक उछाल देखे गए। इसका अर्थ है कि निवेशक बाजार की ओर देखना शुरू कर दिए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स दिन में एक समय 33,866.63 अंक के उच्चस्तर तक भी गया। अंत में सेंसेक्स 522.01 अंक या 1.57 प़्रतिशत की बढ़त के साथ 33,825.53 अंक पर बंद हुआ। कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहे।

मुंबईः शेयर बाजारों में बढ़त का सिलसिला मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच अब सरकार ने अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलना शुरू कर दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग को और समर्थन का आश्वासन दिया है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की क्रेडिट रेटिंग को घटाया है, लेकिन शेयर बाजारों ने इसे भी नजरअंदाज किया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 522.01 अंक या 1.57 प़्रतिशत की बढ़त के साथ 33,825.53 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152.95 अंक या 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,979.10 अंक पर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई। विश्लेषकों ने हालांकि, कहा कि अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में विरोध प्रदर्शन निवेशकों के लिए चिंता का विषय है।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर मारुति, आईटीसी, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.83 प्रतिशत तक चढ़ गए। विश्लेषकों ने कहा कि लॉकडाउन में ढील के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

वैश्विक बाजारों में बढ़त से भी यहां धारणा मजबूत हुई। कारोबारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इससे भी बाजार भागीदारों का उत्साह बढ़ा। वृद्धि चिंताओं के बीच रेटिंग एजेंसी मूडीज ने एक दिन पहले ही भारत की क्रेडिट रेटिंग को कबाड़ से एक पायदान ऊपर रखा है। मोदी ने कहा है कि देश जल्द फिर से आर्थिक वृद्धि हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जो सुधार किए गए हैं उनसे अर्थव्यवस्था को दीर्घावधि में लाभ होगा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजारों ने मूडीज द्वारा रेटिंग घटाए जाने की खबरों को नजरअंदाज किया। अर्थव्यवस्था के खुलने की उम्मीद के बीच निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। सरकार ने एक बार फिर से अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए सुधारों की प्रतिबद्धता जताई है।’’

उन्होंने कहा कि कई नकारात्मक संकेतकों के बावजूद अब भी सकारात्मक धारणा बाजार को आगे बढ़ा रही है। निवेशकों को गुणवत्ता वाले शेयरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वैश्विक स्तर पर चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 75.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीमुंबईनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो