लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी 17,600 के पार

By भाषा | Updated: October 4, 2021 10:36 IST

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर शीर्ष कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में मजबूती के साथ सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 350 अंक से अधिक उछल गया।

शुरुआती सत्र में 59,156.62 की ऊंचाई छूने के बाद, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 340.95 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,106.53 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 98.40 अंक या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,630.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में लाभ पाने वालों में भारती एयरटेल लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद डॉ रेड्डीज, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और एचडीएफसी का स्थान रहा।

दूसरी ओर, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, टाइटन और पावरग्रिड के शेयरों को नुकसान हुआ।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 360.78 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,765.58 पर और निफ्टी 86.10 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,532.05 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 131.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग और टोक्यो भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और सियोल छुट्टियों की वजह से बंद थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत गिरकर 79.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर