लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 226 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,500 अंक के पास

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:24 IST

Open in App

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लाभ के बीच सोमवार को सेंसेक्स 226 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार को मजबूती मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 450 अंक तक ऊपर गया। अंत में यह 226.47 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,555.79 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.95 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ से 16,496.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ गया। टीसीएस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस तथा टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट तथा पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट आई। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘मजबूत शुरुआत के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से बाजार को कुछ समर्थन मिला। आईटी शेयरों में लाभ से बाजार धारणा बेहतर हुई।’’ अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 2.95 प्रतिशत के उछाल से 66.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम