लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 145 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,125 अंक के ऊपर बंद

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:04 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 145 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई में तेजी से बाजार लाभ में रहा।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 145.43 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,967.05 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.06 प्रतिशत मजबूत होकर 18,125.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 11 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में आईसीआईसीआई बैंक रहा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्डीज, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहें।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और मारुति शामिल हैं।

आनंद राठी के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच घरेलू बाजार शुरू में गिरावट के साथ खुले। इसका कारण वैश्विक निवेशकों के बीच मुद्रास्फीति और आपूर्ति संबंधी बाधाओं को लेकर चिंता है। यूरो क्षेत्र में सितंबर महीने में मुद्रास्फीति कई साल के उच्चस्तर पर पहुंच गयी और इससे उम्मीद के विपरीत जल्दी ही नीतिगत दरों में वृद्धि को लेकर चिंता है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोपहर के कारोबार में संस्थागत और अन्य निवेशकों की लिवाली बढ़ने से बाजार में तेजी लौटी।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे, जबकि जापान के निक्की में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.73 प्रतिशत बढ़कर 85.26 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल