लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 134 अंक और चढ़ा, निफ्टी 15,850 अंक के पार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:25 IST

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मुख्य रूप से आईटी शेयरों में तेजी से बुधवार को सेंसेक्स 134 अंक और चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134.32 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,904.05 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 41.60 अंक या 0.26 प्रतिशत के लाभ से 15,853.95 अंक रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत चढ़ गया। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, एलएंडटी, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया तथा डॉ. रेड्डीज के शेयरों में गिरावट आई।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख-बिक्री कारोबार एस हरिहरन ने कहा, ‘‘संस्थागत भागीदारी दर घटने का बाजार में रोजाना के कारोबार की मात्रा में 20 प्रतिशत की गिरावट में कुछ हिस्सा है। हालांकि, वायदा खंड में खुदरा भागीदारी मजबूत बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा निवेशकों ने जोमैटो, तत्व चिंतन तथा क्लीन साइंस के आईपीओ में काफी रुचि दिखाई है जिससे द्वितीयक बाजार में प्रवाह कुछ कम हुआ है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.82 प्रतिशत के नुकसान से 75.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार