लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 336 अंक लुढ़का, रिकार्ड ऊंचाई से नीचे आया, जीडीपी आंकड़े आने पहले बाजार में हाहाकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 18:29 IST

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 336.36 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 40,793.81 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 95.10 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,056.05 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स 434.40 अंक यानी 1.07 प्रतिशत जबकि एनएसई निफ्टी 141.65 अंक यानी 1.18 प्रतिशत मजबूत हुए।सप्ताह के दौरान निवेशकों की धारणा मुख्य रूप से अमेरिका-चीन के बीच समारात्मक व्यापार वार्ता की खबरों से प्रभावित रही।

शेयर बाजार शुक्रवार को रिकार्ड ऊंचाई से नीचे आ गया। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 336 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई से नीचे आ गया।

निवेशक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि आंकड़े आने से पहले सतर्क दिखें। ऐसी आशंका यह है कि आर्थिक वृद्धि दर और नीचे जा सकती है। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 336.36 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 40,793.81 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 95.10 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,056.05 अंक पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 434.40 अंक यानी 1.07 प्रतिशत जबकि एनएसई निफ्टी 141.65 अंक यानी 1.18 प्रतिशत मजबूत हुए। सप्ताह के दौरान निवेशकों की धारणा मुख्य रूप से अमेरिका-चीन के बीच समारात्मक व्यापार वार्ता की खबरों से प्रभावित रही। साथ ही सरकार का उपभोक्ता मांग और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये उठाये जा रहे कदमों का भी अच्छा असर रहा। इस बीच, सरकारी आंकड़े के अनुसार चालू वित्त वर्ष जुलाई-सितंबर तिमाही जीडीपी वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7 प्रतिशत थी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आर्थिक आंकड़े आने से पहले मुनाफावसूली तथा हांगकांग के मुद्दे पर चीन की तरफ से अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की आशंका में एशियाई बाजारों में बिकवाली दबाव से बाजार में उतार-चढ़ाव आया। हाल की तेजी से बाजार उच्च स्तर पर पहुंचा। इससे प्रमुख सूचकांकों के अल्पकाल में बेहतर प्रदर्शन की गुंजाइश सीमित हो सकती है। ऐसे में निवेशक मझोले और छोटी कंपनियों के शेयरों पर ध्यान दे सकते हैं।

इन कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन निकट भविष्य में बेहतर रह सकता है।’’ सेंसेक्स के शेयरों में येस बैंक को सर्वाधिक नुकसान हुआ। बैंक का शेयर 2.50 प्रतिशत नीचे आया। उसके बाद क्रमश: एचयूएल (2.37 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.12 प्रतिशत), एसबीआई (2.03 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (2.03 प्रतिशत) तथा वेदांता (1.97 प्रतिशत) का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक तथा एनटीपीसी लाभ में रहे। जीडीपी आंकड़े को लेकर निवेशकों के सतर्क रुख के साथ वैश्विक बाजारों के कमजोर प्रदर्शन से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग (चीन), तोक्यो (जापान), कोस्पी और सियोल (दक्षिण कोरिया) नुकसान में रहे। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन को अमेरिकी कानून के जरिये समर्थन देने से अमेरिका और चीन के बीच जल्दी व्यापार समझौता होने की उम्मीद को झटका लगा है। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी।

टॅग्स :सेंसेक्सइकॉनोमीमोदी सरकारनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित