लाइव न्यूज़ :

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी के साथ शुरुआत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:48 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 65.90 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 52,764.90 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 32 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 15,822.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में रही। इसके अलावा मारुति, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और एसबीआई में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 392.92 अंक या 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 52,699 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 103.50 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 15,790.45 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 2,890.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो में मध्य सत्र के सौदों में तेजी थी।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 75.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार