लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी ने शुरुआती बढ़त गंवाई, मामूली लाभ के साथ हुए बंद

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:23 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को अधिकांश शुरुआती लाभ गंवा दिया और ये अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद ऊर्जा, आईटी और फार्मा शेयरों में लिवाली से बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुले, लेकिन इसे कायम नहीं रख पाए।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35.75 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,441.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 667 अंक की बढ़त पर चल रहा था। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच यह तेजी टिकाऊ नहीं रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.10 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,956.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी के शेयर में सबसे अधिक 3.43 प्रतिशत का लाभ रहा। ओएनजीसी का शेयर 2.96 प्रतिशत, एचसीएल टेक 2.22 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.66 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.6 प्रतिशत तथा इन्फोसिस का 1.54 प्रतिशत चढ़ गया।

वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों के कमजोर रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवा दिया।’’

स्मॉलकैप, मिडकैप और लॉर्जकैप का प्रदर्शन व्यापक बाजार रुख से अच्छा रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के नरम रुख के बावजूद घरेलू बाजार ज्यादातर समय सकारात्मक दायरे में रहे। सरकारी बैंकों, आईटी तथा धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।’’

अमेरिका में सरकारी बांडों पर प्रतिफल बढ़ने से एशियाई बाजारों में गिरावट रही। अमेरिकी सीनेट द्वारा 1,900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज को पारित करने की खबरों से एशियाई बाजारों की शुरुआत मजबूती के रुख के साथ हुई थी, लेकिन वे इस बढ़त को कायम नहीं रख पाए।

अमेरिकी श्रम विभाग के फरवरी के रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे निवेशकों को कुछ राहत मिली।

इस बीच, सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर ड्रोन हमले की खबर से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी आई।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,014.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 23 पैसे टूटकर 73.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?