लाइव न्यूज़ :

सेसेंक्स, निफ्टी में शुरुआती सत्र में उतार-चढ़ाव, आईटी कंपनियों, बैंकों के शेयर लुढ़के

By भाषा | Updated: October 12, 2021 10:40 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक के शेयरों के लुढ़कने के साथ सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

शुरुआती सत्र में 200 अंक से अधिक की छलांग के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 34.62 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,101.16 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 2.45 अंक या 0.01 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,943.50 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एचसीएल टेक के शेयरों को दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद एमएंडएम, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक का स्थान था।

दूसरी ओर, बजाज ऑटो, टाइटन, डॉ रेड्डीज, एसबीआई और आईटीसी लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 76.72 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,135.78 पर और निफ्टी 50.75 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 17,945.95 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को 1,303.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारो में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत गिरकर 83.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम