लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी की उड़ान जारी, शुरुआती सत्र में बना नया रिकार्ड

By भाषा | Updated: December 29, 2020 10:13 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर सकारात्मक घरेलू और वैश्विक कारकों के चलते निवेशकों की भावनाएं तेज होने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 228.73 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 47,582.48 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 66.50 अंक या 0.48 प्रतिशत उछलकर 13,939.70 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज ऑटो में तेजी देखी गई। नेस्ले, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स सोमवार को 380.21 अंक या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,353.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 123.95 अंक या 0.90 प्रतिशत बढ़कर 13,873.20 पर पहुंच गया।

अमेरिका में बहुप्रतीक्षित कोरोना वायरस राहत विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद एशियाई शेयरों में तेजी रही।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,588.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर