लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में  तेजी का सिलसिला जारी, बुधवार सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 240 अंक का उछाल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 11:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार सुबह NSE निफ्टी 36.45 अंक चढ़कर 12,110.20 अंकों पर आज खुला है।सोमवार को शुरुआती कारोबार में बाजार लिवाली लगातार बढ़ती दिखाई दे रही थी।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 240 अंक चढ़ कर 41,061.10 पर खुला। वहीं, निफ्टी करीब 12,100 के स्तर पर रहा। सेंसेक्स 207.41 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़कर 41,028.71 पर खुला। इसी तरह निफ्टी 59.30 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 12,096.75 पर रहा। गौरतलब है कि मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 40,845.86 अंक की अब तक की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा गया था। वहीं,  निफ्टी ने 12,000 अंक का स्तर फिर से पार कर लिया था। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मंगलवार को दिन की शुरूआत में ही शेयर बाजार में BSE ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरूआती कुछ समय में ही BSE 41,022.85 के नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। इसके अलावा शेयर बाजार में NSE निफ्टी 36.45 अंक चढ़कर 12,110.20 अंकों पर खुला था।

आपको बता दें कि सोमवार को शुरुआती कारोबार में बाजार लिवाली लगातार बढ़ती दिखाई दे रही थी। शुरुआती आधे घंटों में ही सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया था। धीरे-धीरे लिवाली और बढ़ी और सेंसेक्स ने 450 से ज्यादा अंक जोड़ लिए गए थे।

यही नहीं सोमवार को दोपहर बाद के कारोबार में भी सेंसेक्स ने ऑल-टाइम हाई स्तर को छुआ था। 100 अंकों से कम के बढ़त के साथ सेंसेक्स कुछ देर बाद तक 450 से ज्यादा अंक जोड़ चुका था और निफ्टी भी 12,000 से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा था।

इसके अलावा आपको बता दें कि दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 464.13 अंक ऊपर 40,823.54 ऊपर ट्रेड करता देखा गया था। वहीं, निफ्टी 138.95 अंकों की बढ़त के साथ 12,053.35 पर दिखाई दिया था।

टॅग्स :बिज़नेससेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत