लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में मामूली सुधार, निफ्टी 14,700 से नीचे

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:44 IST

Open in App

मंबई, 14 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था पर असर की चिंता और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का भाव चढ़ने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को उतार चढाव भरे कारोबार में करीब 42 अंक के हल्के सुधार के साथ बंद हुआ, जबकि व्यापक आधार वाले एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट हुई।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और एफएमसीजी शेयरों में खासतौर से तेजी देखने को मिली।

बंबई शेयर बाजार का बीएसई सेंसेक्स 41.75 अंक यानी 0.09 प्रतिशत चढ़कर 48,732.55 अंक पर और एनएसई निफ्टी 18.70 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 14,677.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में एशियन पेंट सबसे अधिक लाभ में रहा। इसमें आठ प्रतिशत की तेजी रही। आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी लाभ रहा।

इसके विपरीत इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, एसबीआई और एनटीपीसी जैसे प्रमुख शेयरों में हानि रही। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 20 घाटे के साथ बंद हुईं।

शुक्रवार को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 473.92 अंक या 0.96 प्रतिशत की गिरावट हुई, जबकि निफ्टी 145.35 अंक या 0.98 प्रतिशत टूट गया।

कोटक महिंद्रा एएमसी की वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं शेयर बाजार अनुसंधान प्रभाग की प्रमुख शिवानी कुरियान ने कहा कि एक सप्ताह से बाजार एक सीमित दायरे में बना हुआ है। भारत में कोविड-19 महामारी की स्थिति नि:संदेह गंभीर है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे के चलते बाजार में निकट भविष्य में अस्थिरता दिख सकती है।

उन्होंने कहा कि बाजार की निगाह टीकाकरण की गति, कोविड मरीजों के ग्राफ और कंपनियों के प्रबंधकों की टिप्पणियों पर रहेगी। स्थानीय बाजारों में लाकडउन में राहत, वैश्विक जिंस बाजार में कच्चे तेल और इस्पात जैसी जिंसों के भावों पर भी निवेशकों का ध्यान रहेगा।

क्षेत्रवार आधार पर बीएसई एफएमसीजी, पूंजीगत वस्तुओं और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में तेजी रही, जबकि धातु, रियल्टी, उपयोगिता और ऑटो में गिरावट हुई।

इस दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 1.18 प्रतिशत तक गिरे।

एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में शांघाई, हांगकांग, टोक्यो और सोल लाभ में बंद हुए। दोपहर बाद यूरोपीय बाजारों में तेजी का रुझान था।

वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत तेजी के साथ 67.67 बैरल प्रति डालर पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?