लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 359 अंक की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी 14,900 अंक के पास

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:17 IST

Open in App

मुंबई, चार फरवरी शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 359 अंक और चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। आईटीसी, एसबीआई और कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त से बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 50,687.51 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में सेंसेक्स 358.54 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,614.29 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.71 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,895.65 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। इससे पहले दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी ने 14,913.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर सबसे अधिक करीब छह प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी तथा बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद बढ़त के साथ बंद हुए। साहसी बजट के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। अर्थव्यवस्था के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा कामय है।’’

उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि दिन में कारोबार के दौरान घरेलू बाजार का बाजार पूंजीकरण 20,000 अरब रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, सियोल और शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?