लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के साथ 39,131.04 अंक पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: July 16, 2019 16:59 IST

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 39,173.89 से 38,845.27 अंक के दायरे में रहा। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.20 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,661.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 11,670.05 और नीचे में 11,573.95 अंक तक गया।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी इक्विटी कंपनी के बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने में रुचि दिखाने की रिपोर्ट के बाद येस बैंक का शेयर 11.48 प्रतिशत मजबूत हुआ।एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एचयूएल, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई 5.53 प्रतिशत तक मजबूत हुए।

बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ। येस बैंक, आरआईएल, लार्सन एंड टुब्रो और इन्फोसिस की अगुवाई में सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के साथ 39,131.04 अंक पर बंद हुआ।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 39,173.89 से 38,845.27 अंक के दायरे में रहा। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.20 अंक यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,661.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 11,670.05 और नीचे में 11,573.95 अंक तक गया।

सेंसेक्स के शेयरों में येस बैंक सर्वाधिक लाभ में रहा। निजी इक्विटी कंपनी के बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने में रुचि दिखाने की रिपोर्ट के बाद येस बैंक का शेयर 11.48 प्रतिशत मजबूत हुआ। टाटा मोटर्स का शेयर 5.53 प्रतिशत उछला। कंपनी के ब्रिटिश ब्रांड जेएलआर के ब्रिटेन की सरकार से कर्ज गारंटी हासिल करने के बाद कंपनी का शेयर चमका।

इसके अलावा सन फार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एचयूएल, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई 5.53 प्रतिशत तक मजबूत हुए। वहीं दूसरी तरफ टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक 1.86 प्रतिशत तक नीचे आये।

सैंकटम वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि बाजार में ब्याज दर में कमी, नकदी की स्थिति में सुधार, कुछ बड़ी दबाव वाली परिसंपत्ति के समाधान को लेकर सकारातमक खबर से कुछ उत्साह है। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग तथा दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो