लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 17,950 के नीचे फिसला

By भाषा | Updated: November 17, 2021 10:58 IST

Open in App

मुंबई, 17 नवंबर एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर गिरने के साथ बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिर गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 245.5 अंक या 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 60,076.87 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 72.40 अंक या 0.40 फीसदी गिरकर 17,926.80 पर आ गया।

सेंसेक्स में एचडीएफसी के शेयर में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई, जिसके सबसे अधिक शेयर गिरे, इसके अलावा डॉ रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और एचसीएल टेक के भी शेयर गिरे।

दूसरी ओर, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, पावरग्रिड, मारुति और बजाज ऑटो के शेयर ऊपर चढ़े।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 396.34 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 60,322.37 पर और निफ्टी 110.25 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 17,999.20 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 560.67 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के शेयर बाजार मध्य सत्र में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई के शेयर बाजार ऊपर चढ़े।

अमेरिका में शेयर बाजार रात के सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत गिरकर 81.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम