लाइव न्यूज़ :

Sensex drops 63 points: शेयर बाजार में हलचल, शुरुआती बढ़त गंवाई, 63 अंक टूटा, लॉकडाउन और कोरोना से खस्ताहाल

By भाषा | Updated: May 26, 2020 16:42 IST

शेयर बाजार कोरोना वायरस और लॉकडाउन से बेहाल है। लगातार बंद होने के कारण मंगलवार को खुलते ही बाजार ने शुरुआती बढ़त को गवां दी। 63 अंक की गिरावट दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 414.11 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 63.29 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 30,609.30 अंक पर बंद हुआ।

मुंबईः बीएसई सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवा और यह 63 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। देश में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बीच आगे चलकर लॉकडाउन उपायों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 414.11 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 63.29 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 30,609.30 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.20 अंक या 0.11 प्रतिशत के नुकसान से 9,029.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत टूट गया। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और आईटीसी में लाभ दर्ज हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ खुलने के बाद बाजार नकारात्मक रुख के साथ लगभग स्थिर बंद हुआ। अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और धीरे-धीरे वैश्विक अर्थव्यवस्था खुलने के बीच दुनिया के अन्य बाजारों का रुख सकारात्मक था।’’

उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे लॉकडाउन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,45,380 हो गई है। अब तक यह महामारी 4,167 लोगों की जान ले चुकी है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 54.95 लाख पर पहुंच गया है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन में शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय बढ़त के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार 1.76 प्रतिशत तक के लाभ में थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ 75.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

टॅग्स :सेंसेक्सइकॉनोमीनिफ्टीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत