लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: कमजोर रुपये से बाजार बेहाल, सेंसेक्स 806 अंक टूटा

By भाषा | Updated: October 4, 2018 18:09 IST

गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 259 अंक या 2.39 प्रतिशत के नुकसान से 10,600 अंक से नीचे 10,599.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,547.25 अंक के निचले स्तर तक भी गया।

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर: डॉलर के मुकाबले रुपये के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आने तथा कच्चे तेल के दाम 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने से गुरुवार को शेयर बाजारों का हाल बेहाल रहा। सेंसेक्स 806 अंक टूटकर 35,200 अंक से नीचे आ गया। 

अन्य एशियाई बाजारों में कमजोरी तथा यूरोपीय बाजारों की गिरावट के रुख के साथ शुरुआत से भी यहां धारणा नकारात्मक हुई। 

स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी, तेल एवं गैस, बैंकिंग और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का सिलसिला चलने से बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 806.47 अंक या 2.24 प्रतिशत टूटकर 35,169.16 अंक पर आ गया। लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स में गिरावट आई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 35,022.12 अंक के निचले स्तर तक गया। 

यह सेंसेक्स को दो जुलाई के बाद का सबसे निचला स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 35,264.41 अंक पर बंद हुआ था।  बुधवार को सेंसेक्स 550.51 अंक टूटा था। 

अंतर बैंक विदेशी विनिमय

शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट का सिलसिला रुपये के लगातार कमजोर होने से कायम रहा। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया दिन में कारोबार के दौरान 73.81 प्रति डॉलर के अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर तक आ गया। 

वहीं कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार गया जिससे बाजार में जोरदार बिकवाली का सिलसिला चला। इसके अलावा निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों के इंतजार में भी सतर्क है। मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजे शुक्रवार को आएंगे।

ब्रोकरों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने तथा बेहतर आर्थिक आंकड़ों से यह आशंका बनी है कि निवेशक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की ओर रुख कर सकते हैं। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 259 अंक या 2.39 प्रतिशत के नुकसान से 10,600 अंक से नीचे 10,599.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,547.25 अंक के निचले स्तर तक भी गया।  

टॅग्स :सेंसेक्समुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?