लाइव न्यूज़ :

RBI बोर्ड की बैठक से पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, 150 अंक लुढ़का सेंसेक्स

By भाषा | Updated: February 18, 2019 13:14 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 100 अंक चढ़ने के बाद 158.94 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 35,650.01 अंक पर आ गया।

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच वाहन, आईटी और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में कमजोरी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिर गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 100 अंक चढ़ने के बाद 158.94 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 35,650.01 अंक पर आ गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 44.45 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,679.95 अंक पर आ गया।

शेयर कारोबारियों के मुताबिक, निवेशकों ने आरबीआई की बोर्ड बैठक से पहले सतर्क रुख अपनाया।

वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की परंपरागत, बजट बाद बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में वित्त मंत्री अंतरिम बजट के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालेंगे, साथ ही राजकोषीय मजबूती की रूपरेखा के बारे में भी बताएंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में सरकार को चालू वित्त वर्ष में किए जाने वाले अंतरिम लाभांश के भुगतान पर भी चर्चा होगी।

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 966.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 853.25 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हेंगसेंग शुरुआती कारोबार में 1.67 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.79 प्रतिशत, कोस्पी 0.73 प्रतिशत और जापान का निक्केई 1.78 प्रतिशत बढ़ा।

अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

टॅग्स :सेंसेक्सभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम