लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: सेंसेक्स पहली बार 39 हजार के पार, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2019 10:58 IST

शेयर बाजार में सोमवार (एक अप्रैल) को घरेलू और वैश्विक संकेतों के चलते तेजी देखी गई है। सेंसेक्स शुरुआत में 39 हजार के अंक के पार चला गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) 11 हजार, 700 के अंक के ऊपर चला गया। शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को तेजी का सिलसिला कायम रहा।

Open in App

शेयर बाजार में सोमवार (एक अप्रैल) को घरेलू और वैश्विक संकेतों के चलते तेजी देखी गई है। सेंसेक्स कारोबारी सप्ताह के पहले दिन 39 हजार के पार चला गया। यह एक कीर्तिमान है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) 11 हजार, 700 के ऊपर चला गया। शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को तेजी का सिलसिला कायम रहा। 

वाहन और धातु कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली और विदेशी कोषों के प्रवाह व सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 127 अंक चढ़ गया था। वहीं, निफ्टी 11,600 अंक को पार कर गया। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1.33 प्रतिशत या 508 अंक और निफ्टी 1.45 प्रतिशत या 167 अंक लाभ में रहा। 

विश्लेषकों का कहना था कि विदेशी कोषों के प्रवाह, रुपये की मजबूती और अमेरिका चीन व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक नतीजों की उम्मीद के बीच निवेशकों की धारणा को बल मिला। 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा था कि अमेरिका चीन व्यापार वार्ता को लेकर कुछ सकारात्मक नतीजे आने की उम्मीद से बाजार की धारणा मजबूत हुई। निवेशकों की निगाहें अब आम चुनाव पर हैं। 

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 69.17 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। 

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,594.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,080.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के आधार पर)

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो