लाइव न्यूज़ :

Sensex crashes: कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स में 1800 अंकों की भारी गिरावट

By अनुराग आनंद | Updated: March 19, 2020 09:38 IST

1800 अंकों की भारी गिरावट के साथ ही सेंसेक्स 27,049.48 पर खुला है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को दोपहर के कारोबार तक 1200 अंकों की भारी गिरावट हुई थीं।वैश्विक बाजार अपनी तेजी बरकरार नहीं रख सके, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिला था।

मुंबईः कोरोना वायरस की वजह से देश की प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार की सुबह साढ़े 9 बजे 1800 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ ही सेंसेक्स 27,049.48 पर खुला है।  इसके अलावा, निफ्टी में लगभग 600 अंक की भारी गिरावट देखने को मिली।

मनी कंट्रोल वेबसाइट के मुताबिक,  इस आंकड़े में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिली है। लेकिन, सेंसेक्स में बुधवार की तुलना में गुरुवार को 500 से अधिक अंकों की गिरावट हुई है।  

बता दें कि बुधवार को दोपहर के कारोबार तक 1200 अंकों की भारी गिरावट हुई थीं। वैश्विक बाजार अपनी तेजी बरकरार नहीं रख सके, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिला था। रुपया भी शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद दोपहर में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिर गया था।

कारोबारियों ने बताया था कि विभिन्न सरकारों द्वारा राहत पैकेज देने के संकेतों के बावजूद निवेशकों को निराशा ही हाथ लगी। भारी उतार चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक से अधिक गिर गया। यह दोपहर ढाई बजे यह 1,227.65 अंकों या 4.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,351.44 पर था।

इसी तरह बुधवार को एनएसई निफ्टी में दिन के उच्च स्तर से लगभग 500 अंक की गिरावट देखने को मिली थी और यह 343.85 अंकों या 3.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,623.20 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट इंडसइंड बैंक में देखने को मिली और इसके शेयर 32 प्रतिशत से ज्यादा टूटे थे।

इसके अलावा एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एसबीआई और टाइटन में भी गिरावट देखने को मिली थीं। कारोबारियों के मुताबिक बाजार में शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रह सकी क्योंकि निवेशकों की धारणा पर आर्थिक मंदी की आशंका भारी पड़ी थीं। 

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो